कर्णप्रयाग। डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट याशी और निकिता काे सम्मानित किया गया। प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने बताया कि याशी ने 26 जनवरी को कर्तव्य पथ नई दिल्ली में हुई परेड में प्रतिभाग किया जिसमें एनसीसी की 148 गर्ल्स कैडेट्स शामिल थीं। इसके अलावा एनसीसी कैडेट निकिता गणतंत्र दिवस समारोह में भी प्रतिभाग किया था। दोनों कैडेट्स ने एक महीने तक नई दिल्ली में प्रवास किया। इस मौके पर एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डाॅ. वाईसी नैनवाल, मीडिया प्रभारी डाॅ. रमेश भट्ट, डाॅ. इंद्रेश पांडेय और डाॅ. नेहा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद