पीपलकोटी। जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को होगी। परीक्षा के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित की अध्यक्षता में सभी केंद्र अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। सीईओ ने निर्देश दिए कि प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी तरीके से सफलता पूर्वक संचालित करें। नवोदय विद्यालय पीपलकोटी के प्राचार्य केसी दिगारी ने बताया कि जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इस साल नवोदय में प्रवेश के लिए सर्वाधिक 2931 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इसमें 50 प्रतिशत छात्राएं हैं। बैठक में उप प्राचार्य नवोदय विद्यालय रोहित नंदन, परीक्षा प्रभारी अपूर्व भारद्वाज, कार्यालय अधीक्षक हरीश चंद्र सहित विभिन्न विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारी व विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे। संवाद