फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अधिक आ रहे बिजली के बिल

Wed, 10 Dec 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) की ओर से बुधवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 56 शिकायतों में से 38 का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष 18 शिकायतों के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सभागार में मंच के सदस्य न्यायिक रघुवीर सिंह बिष्ट व सदस्य उपभोक्ता अर्जुन बिष्ट के साथ ही सहायक अभियंता तबरेज आलम व अवर अभियंता चंद्र सिंह बुटोला ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली के बिल अधिक आने, झूलते तार, तिरछे खंभों की समस्याएं रखीं। इस पर मंच ने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा गया कि जल्द ही मंच गोपेश्वर और रुद्रप्रयाग डिवीजन में भी शिविरों का आयोजन करेगा। शिविर में नगर पालिका गौचर के अध्यक्ष संदीप नेगी, पार्षद पूनम रावत, चैतन्य बिष्ट, ममता देवी व विनीत रावत, सतीश मैठाणी, रेखा नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट, वीरेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह खत्री, अजय किशोर भंडारी, राजीव सिंह, हरीश नयाल व संदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें