फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो सप्ताह से नृसिंह मंदिर मार्ग, बाजार में लग रहा जाम

Sun, 13 Aug 2023 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोनिवि ने शुरू नहीं किया पुश्ते की मरम्मत का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। नृसिंह मंदिर मार्ग पिछले दो सप्ताह से बंद है जिससे सभी वाहनों की आवाजाही बाजार से की जा रही है। इस कारण बाजार में लगातार जाम की समस्या बनी हुई है लेकिन लोनिवि की ओर से अभी तक सड़क के पुश्ते की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जोशीमठ में नृसिंह मंदिर मार्ग का स्टेट बैंक के पास पुश्ता टूटा हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग पर एक अगस्त से वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। नगर में यात्रा सीजन में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन वे व्यवस्था लागू रहती है। बदरीनाथ जाने वाले वाहन नृसिंह मंदिर मार्ग से गुजरते हैं जबकि वापसी में बाजार से होकर आते हैं। नृसिंह मंदिर मार्ग बंद होने से सभी वाहन अब बाजार से ही आवाजाही कर रहे हैं जिससे नगर में जाम लग रहा है। लोनिवि ने अभी तक सड़क के टूटे पुश्ते की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया है। वहीं लोनिवि के अवर अभियंता अनिल का कहना है कि जिला प्रशासन से पुश्ता बनाने के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें