फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नारायणबगड़ एकादश ने जीता खिताब

Tue, 14 Jan 2025 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। चोपता गांव में आयोजित आदि शक्ति मां गिरिजा भवानी क्रिकेट चैलेंज प्रतियोगिता का खिताब नारायणबगड़ एकादश ने जीता। उसने चोपता एकादश को हराया। मंगलवार को क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। दुर्गा स्पोर्ट्स क्लब चोपता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। चोपता की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 103 रन बनाए। जीत के लक्ष्य को लेकर मैदान में उतरी नारायणबगड़ एकादश ने 6 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। नारायणबगड़ के सौरभ कनेरी मैन ऑफ द मैच बने। आयोजन समिति ने विजेता टीम नारायणबगड़ एकादश को 15 हजार रुपये और उपविजेता टीम चोपता को 7 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की। सौरभ कनेरी को मैन ऑफ द सीरिज के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर आयोजन समिति युवक मंगल दल चोपता के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह, सुनील रावत, गिरीश सती, मनमोहन सिनवाल, सोनू रावत और सोबन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें