फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत समूह गान में नारायणबगड़ की टीम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ वर्ग के संस्कृत समूह गान में जीजीआईसी नारायणबगड़ की टीम ने प्रथम, जीजीआईसी गोपेश्वर ने द्वितीय और जीआईसी नंदप्रयाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत नृत्य में जीजीआईसी गोपेश्वर, जीआईसी निजमूला व जीजीआईसी नारायणबगड़ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वाद-विवाद में सपना व मोनिका (राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण) ने प्रथम, अनीश व साक्षी (एसजीआरआर गोपेश्वर) ने द्वितीय और पार्थ रावत व अक्षत (जीआईसी गोपेश्वर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह श्लोकोच्चारण में जीआईसी नारायणबगड़ के प्रियांशु नैनवाल, जीआईसी बैरासकुंड की रीता व जीआईसी बैरागना की आईशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में आयोजित संस्कृत नाटक में जीजीआईसी नारायणबगड़, सरस्वती विद्या मंदिर देवाल व जीआईसी टंगसा, समूह गान में जीजीआईसी नारायणबगड़, जीजीआईसी गोपेश्वर, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़, नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर देवाल, कन्या विद्यालय नैग्वाड़ व सरस्वती विद्या मंदिर सिमली, वाद-विवाद में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गैरसैंण, सरस्वती विद्या मंदिर देवाल व एसजीआरआर गोपेश्वर, संस्कृत आशु भाषण में जीआईसी नाराणबगड़, एसजीआरआर गोपेश्वर व सरस्वती विद्या मंदिर देवाल तथा श्लोकोच्चारण में सरस्वती विद्या मंदिर देवाल, जीआईसी नैनीसैंण व जीआईसी बैरासकुंड ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला, खंड शिक्षाधिकारी डीएल टम्टा, प्रतियोगिता के जिला संयोजक ऋषिराम बहुगुणा, सह संयोजक केशव बिजल्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें