नारायणबगड़। क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायणबगड़ सोनिया नेगी के आकस्मिक निधन पर रविवार को शोक में बाजार बंद रहा। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल ले गए थे। शनिवार रात को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार सुबह पैतृक घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। उनके निधन के शोक में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। उनके असमय निधन पर विधायक भूपालराम टम्टा, प्रमुख यशपाल नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, ज्येष्ठ प्रमुख कुशलानंद सती, कनिष्ठ प्रमुख देवेंद्र नेगी, प्रधान संघ अध्यक्ष भगवती सती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, दलीप नेगी आदि ने शोक जताया। संवाद
मृतक अमित। फाइल फोटो
मृतक अमित। फाइल फोटो