नारायणबगड़। डुंग्री गांव में चल रहे जय मां नागनी ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए प्री-क्वार्टर मैच के पहले मुकाबले में नारायणबगड़ ने ईडा-जाख को 3 विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
मंगलवार को टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच नारायणबगड़ तथा सैंज के बीच खेला गया। नारायणबगड़ ने निर्धारित ओवर में 79 रन बनाए जबकि सैंज की टीम 49 रनों पर सिमट गई।नारायणबगड़ के सौरभ कनेरी 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। इसके बाद टूर्नामेंट का पहला प्री क्वार्टर फाइनल मैच नारायणबगड़ तथा ईडा-जाख के बीच खेला गया। ईडा-जाख की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 रन बनाकर आउट हो गई। नारायणबगड़ की टीम ने 9वें ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। लिया था। ईडा-जाख के हिमांशु 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने। संवाद