फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नारायण सिंह नेगी बने तीसरी बार पीटीए अध्यक्ष

Tue, 30 Sep 2025 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। स्व. नारायण सिंह कुंवर मेमोरियल आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज आदिबदरी में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नारायण सिंह नेगी को तीसरी बार पीटीए अध्यक्ष, प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी को उपाध्यक्ष, हेमलता रावत को मंत्री, माधुरी रावत को कोषाध्यक्ष तथा अंजू रावत, ममता जोशी, बबीता को सदस्य मनोनीत किया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। कमला नेहरू पुरस्कार के तहत मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को एक-एक हजार रुपये के चेक प्रदान किए। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में परिचारक और सफाईकर्मी की नियुक्ति करने की मांग की। इस मौके पर हिमेंद्र कुंवर, शकुंतला बरमोला, संतोषी कनवासी, विनोद रावत और बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें