फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच मकानों में घुसा पानी, नदियां उफान पर बहींं

Fri, 13 Sep 2024 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली/कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/आदिबदरी। दो दिनों से हो रही बारिश के कारण पिंडर घाटी का जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण पिंडर नदी उफान पर रही। ऐसे में बृहस्पतिवार रात को प्रशासन ने लोगों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर, पिंडर पब्लिक स्कूल और बेतालेश्वर मंदिर में पिंडर नदी का पानी घुस गया है। थराली में नदी किनारे बने पांच से अधिक घरों के भूतल में भी पानी भर गया। वहीं कर्णप्रयाग में पिंडर और अलकनंदा उफान पर रही। नदी किनारे और आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोग बारिश के कारण रात भर जागते रहे। शुक्रवार शाम पांच बजे बारिश थमी तो लोगों ने राहत महसूस की। नारायणबगड़ के चोपता, परखाल में बारिश के कारण संपर्क मार्ग एवं सड़क को नुकसान पहुंचा है। मलबे से किसानों के खेत भी बरबाद हुए। वहीं आदिबदरी में पानी की आपूर्ति शुक्रवार को शाम तक बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें