खेल मैदान में चल रही 15वीं राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल (आज) मंगलवार को नैनीताल और स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कालेज देहरादून ने चमोली जिले को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे मैच में नैनीताल ने पौड़ी को 3-0 से पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबलों में नैनीताल ने देहरादून जिले की टीम और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक केसी चौहान, व्यवस्थापक भरत सिंह नेगी, विनोद नेगी, जीएस गुसाईं और एनपी नौटियाल आदि मौजूद थे। निर्णायक किशोर पाल, रचित, महिपाल, मुकेश नेगी, रहे। संचालन भगवती रावत ने किया। ब्यूरो