फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदाकुंड किसान विकास मेला तीन नवंबर से

Thu, 26 Oct 2023 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। बामेश्वर खदेड़ चंद्रशिला नंदाकुंड किसान विकास मेला तीन नवंबर से होगा। सात दिवसीय मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चांदनीखाल में मेला समिति की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार सात दिवसीय बामेश्वर खदेड़ चंद्रशिला नंदाकुंड किसान विकास मेला तीन नवंबर से नौ नवंबर तक होगा। मेले को भव्य रूप दिया जाएगा जिसमें महिला मंगल दल, स्कूलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। बैठक में मेला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह बत्र्वाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, कांडई चंद्रशिला के प्रधान नवीन राणा, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी, किमोठा के प्रधान मधुसूदन किमोठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें