देवाल। संगम मैदान देवाल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट डीपीएल सीजन-4 में नंदकेशरी क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट से जीत हासिल की। बृहस्पतिवार को आयोजित पहला मैच थराली हरियाली एकादश और नंदकेशरी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। थराली हरियाली एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में छह विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में नंदकेशरी की टीम ने आठ ओवर में ही आसानी से मैच जीत लिया। मैच में नंदकेशरी के हितेश ने 39 गेंद में 75 रन बनाए। संवाद