फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदासैंण मेला : ढोल दमाऊं की प्रस्तुति ने थिरकाया

Wed, 12 Nov 2025 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
नंदासैण मेले में नंदा गौरव सम्मान से सम्मानित लोग। स्रोत: मेला कमेटी
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन, शुभम और सागर ने हुड़का बजाया जिसे सभी ने सराहा
संवाद न्यूज एजेंसी
आदिबदरी। नंदासैंण में आयोजित पांच दिवसीय पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के अंतिम दिन ढोल दमाऊं की प्रस्तुति ने लोगों को थिरकाया तो राजकीय महाविद्यालय नंदासैंण के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं बच्चों शुभम और सागर ने हुड़का की शानदार प्रस्तुति दी। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य प्रतियोगिता के प्रतिभागी महिला मंगल दल, शिक्षण संस्थाओं सहित लोक कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को मेला मैदान में पुनगांव और चौरासैंण के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से पर्यावरण रैली निकाली गई। मंच पर नन्हें कलाकार शुभम और सागर ने हुड़का बजाया जिसे सभी ने सराहा। लोक गायक विवेक नौटियाल ने लागी बे ऊंचा कैलाश दयो... जागर गायिका पम्मी नवल द्वारा हूरेणी का दिन... और नंदासैंण महाविद्यालय की ओर से किंगर का छाला घुघूती... आदि गीतों की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने कहा कि लोक संस्कृति को बचाने के लिए मेलों का आयोजन होना जरूरी है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत, जिपंस विशंबरी देवी और रेखा बिष्ट, हरदेव सिंह, टीका प्रसाद मैखुरी, यूकेडी के युवा प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नंदा-गौरव सम्मान दिया
मेला कमेटी की ओर से सैन्य मेडल से सम्मानित सूबेदार देवेंद्र सिंह रावत, संगीत के लिए डॉ. पवित्रा टम्टा (पम्पी नवल), विवेक नौटियाल, पर्यावरण के लिए लक्ष्मण सिंह रावत, पत्रकारिता के लिए दिनेश जोशी, खेलकूद के लिए वैष्णवी, राहुल चौधरी और शुभम को नंदा गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। साथ ही अंतिम दिन हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में नंदासैंण विजेता और मालई उपविजेता रहा।
विज्ञापन




बच्चों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी
गैरसैंण। विकासखंड के माईथान में आयोजित पांच दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्थापना महोत्सव के चौथे दिन विभिन्न स्कूलों, महिला मंगल दलों और बाल पंचायतों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। साथ ही भारतीय सेना की वेशभूषा में बच्चों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। गीतकार मृणाल रतूड़ी के रूप कु मंतर मारीगे, तीन मि पर पेली...आदि गीतों की प्रस्तुति पर लोग जमकर थिरके। कार्यक्रमों का शुभारंभ हरेंद्र कंडारी ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हिमालय विजडम स्कूल के प्रबंधक अनिल बिष्ट, वीरेंद्र रावत, बलवंत नेगी, राम प्रसाद उप्रेती, महेशानंद जुयाल, पुष्कर सिंह कोलखी, पुष्पा रतूड़ी, सत्य प्रकाश रतूड़ी को मेला कमेटी ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें