देवाल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैनबिष्ट में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक हुई। इस दौरान नंदन सिंह परिहार को पीटीए अध्यक्ष और महेंद्र सिंह रावत को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। बैठक में अभिभावकों ने सरकार से गणित शिक्षक और लिपिक की तैनाती करने की मांग की। समिति का गठन प्रधानाचार्य हरीलाल सोनियाल की देखरेख में किया गया। बैठक में बृजेश उपाध्याय, राजेश भट्ट, एसएल सोनियाल, हेमलता बिष्ट, चंद्रा देवी, पार्वती देवी, भुवन चंद्र कुनियाल, बिमला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद