फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरों के साथ निकाली मां नंदा की झांकी

Sat, 09 Apr 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजकीय उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय पुडियाणी में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नंदा देवी की झांकी आकर्षक रही। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जागरों के साथ मां नंदा की झांकी निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं में प्रथम स्थान पर रहे आयुष नेगी और स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने वाले रणजीत सिंह को सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय बाल मेला में शिक्षा के अधिकार पर आधारित नाटक की प्रस्तुति के लिए स्कूल के 12 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भागचंद केशवानी को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह में विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि जागरूक अभिभावक और शिक्षक की प्रेरणा से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी, नेपाली, भोजपुरी सहित देशभक्ति गीतों और लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में गौचर नगर पालिका के अध्यक्ष मुकेश नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री नेगी, प्रधानाध्यापक आरएस चौहान, लक्ष्मण पटवाल, एसपी नौटियाल, प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह बिष्ट, उपखंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान और त्रिलोक सिंह नेगी आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन सुभाष खंडूड़ी और विमला देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें