फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा राजजात : 25 उपसमितियां गठित, 25 सहायक नोडल अधिकारी तैनात

Thu, 06 Mar 2025 07:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने राजजात यात्रा को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व समितियों से 500 से अधिक कार्यों के मिले हैं प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को डॉ. संदीप तिवारी ने यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने पड़ावों व यात्रा मार्ग पर होने वाले कार्यों को चिह्नित करने और यात्रा के लिए सभी जरूरी निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि यात्रा को लेकर 25 उपसमितियां गठित की गई हैं और 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।
जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजजात यात्रा को लेकर यात्रा पड़ावों पर पार्किंग, आवास, पेयजल और बिजली सहित सभी जरूरी सुविधाएं दुरुस्त करने के लिए किए जाने वाले कार्यों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि यात्रा तैयारियों को लेकर 25 उपसमितियां गठित की गई हैं और 25 सहायक नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग पर किए जाने वाले कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों, समितियों और ग्रामीणों की तरफ से 500 प्रस्ताव आए हैं। प्रस्तावों पर कार्रवाई और दोहराव न हो इसके लिए जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने पर्यटन अधिकारी को विधायकों व समितियों के साथ बैठक कर प्रस्तावों पर चर्चा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि चमोली में होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा विश्व की सबसे लंबी पैदल यात्रा है। 230 किमी की यह पैदल यात्रा छह विकासखंडों के 25 पड़ावों से होकर गुजरती है। पड़ावों के साथ ही यात्रा मार्ग पर भी कार्य किए जाने हैं जिसके लिए प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। बैठक में सीडीओ नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें