शैलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित धार्मिक सांस्कृतिक एवं विकास मेले में तीसरे दिन ऐरोली, जसपुर, देवलकोट, बैनोली, डुंग्री, मलेठी के स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नंदा राजजात की शानदार झांकी निकाली।
मेले में तीसरे दिन मुख्य अतिथि पेयजल अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत ने कहा कि हमारे आसपास जो भी प्राकृतिक स्रोत हैं हमें उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने जखेट, कनोठ, गैरोली, कोली, डुंग्री, जसपुर पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया। इस दौरान प्रतियोगिता के तहत हुई जलेबी दौड़ में प्राथमिक वर्ग में सागर-शिवानी प्रथम, तरुण-नंदनी द्वितीय और दिव्यांशु-कुमकुम तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में हिमांशु-साक्षी प्रथम, दिव्यांशु-वंदना द्वितीय और अरुण-कविता तृतीय स्थान पर रहे। रस्सीकूद के प्राथमिक वर्ग में पायल और जूनियर वर्ग में मीनाक्षी प्रथम रही। मेले में श्रीनगर के मधुर नर्सिंग होम की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉ. एमएन गैरोला व उनकी टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस मौके पर जिपं सदस्य विनोद नेगी, गिरिजा कैलखुरा, गबर सिंह, चंदन, मनोज, राजेंद्र, गजेंद्र, सुभाष, बिन्नी, बीरेंद्र, सुरेंद्र, संदीप, गिरीश, विकास, प्रेम, रणजीत, त्रिलोक, हरेंद्र, श्याम, सुनीता, राधा, सरस्वती, ज्योति, ममता, गुड्डी, नीलम, कुसमा, हेमंती और रंजना आदि मौजूद थे।