फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरातल्ला पहुंची नंदा लोकजात यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदा लोकजात यात्रा सोमवार को देवाल ब्लॉक के कोठी गांव होते हुए धरातल्ला गांव पहुंची। कोठी में ग्वालदम, भैकुना, नंदकेशरी, सरकोट, चिड़िगा, सोड़िग, देवसारी सहित 12 गांव के लोगों ने नंदा देवी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कोठी में मां नंदा की डोली और लोकजात यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद कोठी गांव के भक्तों ने डोली को रावत पुजारियों के गांव धरातल्ला पहुंचाया। धरातल्ला में मांगल गीत से डोली का स्वागत किया गया। देव दर्शनों के लिए पहुंचीं ध्याणियों ने देवी को शृंगार सामग्री अर्पित की और आशीर्वाद मांगा। तीन सिंतबर को डोली वेदनी बुग्याल पहुंचेगी। इस मौके पर दर्शन दानू, पुष्पा देवी, सीमा बिष्ट, भुवन चंद्र, गौर सिंह, रणजीत सिंह, गोपाल दत्त, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

आज के कार्यक्रम
देवाल : सुबह 10:00 बजे नंदा लोकजात यात्रा पूर्णा, देवाल बाजार, इच्छोली, हाटकल्याड़ी होते हुए फल्दियागांव में करेगी रात्रि विश्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें