फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से की 8,7731 रुपये की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ नगर पंचायत ने इस वर्ष कूड़े से 8,7731 रुपये की कमाई की है। नगर पंचायत की ओर से कूड़े को कंप्रेश करने के बाद बिक्री के लिए ऋषिकेश भेजा गया है। धाम में कूड़ा निस्तारण का जिम्मा नगर पंचायत के पास है जबकि माणा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से कूड़े का निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि धाम में सफाई की चुनौती बनी रहती है। कड़ाके की ठंड में आस्था पथ से लेकर बाजार क्षेत्र में तीन बार सफाई की जाती है। अभी तक नब्बे क्विंटल 714 किलोग्राम कूड़ा एकत्रित किया जा चुका है। कूड़े को कंप्रेश करने के बाद ऋषिकेश भेज दिया है। उन्होंने बताया कि धाम में नगर पंचायत की ओर से डेढ़ करोड़ की लागत से कंचन गंगा के समीप ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद धाम में ही कूड़े से खाद बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें