देवाल। प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे में कई पात्र व्यक्तियों के नाम छोड़ दिए हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने एसडीएम से पुनः सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को सूची में शामिल करने की मांग की। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महावीर बिष्ट ने एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सर्वे में कई पात्र व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने एसडीएम से पुनः प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे कर पात्र व्यक्तियों को भी इस सूची में शामिल करने की मांग की। संवाद
फोटो
सिमली बाजार में तिरछा हुआ बिजली का पोल
कर्णप्रयाग। सिमली-डिम्मर मोटर पुल के समीप हाईवे पर स्थित बिजली का पोल तिरछा हो चुका है जिससे खतरे की आशंका बनी है। हाईवे किनारे स्थित पोल विगत तीन माह से खस्ताहाल है। इस कारण यहां से आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को हर समय खतरा बना रहता है। अशोक खंडूड़ी, प्रताप सिंह खत्री, पवन डिमरी, संदेश डिमरी आदि ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली पोल को दुरुस्त करने की मांग की। वहीं ऊर्जा निगम के अवर अभियंता मुनीश कुमार ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर बिजली के पोल को दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवाद