फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नलगांव डाकघर का दर्जा घटा, कुलसारी का बढ़ा

Fri, 03 Jul 2026 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- नलगांव में नहीं बढ़ पा रहा था कारोबार, अफसर बोले विभागीय समीक्षा के बाद लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। थराली विधानसभा में दशकों से संचालित उप डाकघर नलगांव का डिमोशन कर दिया गया है। इसको अब ग्रामीण डाकघर बना दिया गया है जबकि कुलसारी ग्रामीण डाकघर का प्रमोशन करते हुए उप डाकघर बना दिया गया है। इस प्रक्रिया के पीछे का कारण कारोबार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत नलगांव में वर्षों पुराना उप डाकघर कार्यरत था। डाक विभाग की मानें तो इस उप डाकघर के तहत विभागीय कारोबार नहीं बढ़ पा रहा था। यहां मानकों के अनुसार खातों की संख्या भी नहीं थी। जबकि इसके अंतर्गत कई ग्रामीण डाकघर जुड़े होने के बावजूद 600-700 के करीब ही खाते थे। वहीं कुलसारी ग्रामीण डाकघर में लगातार कारोबार की वृद्धि होने से इसको अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया। यहां 2 हजार से अधिक खाते हैं। चमोली जिले के डाक अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर डाकघरों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। ऐसे में नलगांव उप डाकघर की रैंक घटाते हुए उसे ग्रामीण डाकघर और कुलसारी ग्रामीण डाकघर काे अपग्रेड करते हुए उप डाकघर बना दिया गया है। नलगांव और कुलसारी में यथावत लोगों को डाकघर की सेवाओं का लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें