फोटो
कर्णप्रयाग। जययकंडी-बणसोली-मैखुरा मोटर मार्ग बदहाल होने से लोग परेशान हैं। कैलाश खंडूड़ी, आशाराम मैखुरी, टीका मैखुरी आदि ने कहा कि इस सड़क को बने 17 साल हो गए हैं। सड़क पर कई जगह पुश्ते नहीं बने हैं। साथ ही सड़क किनारे नालियां भी नहीं बनी हैं, जिससे पानी सड़क पर बहने से कई जगहों पर कीचड़ जमा हो रखा है। कीचड़ में बाइक व स्कूटी रपट रही है। उन्होंने जल्द सड़क दुरुस्त करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया है। संवाद