दिल्ली में हुआ एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप
का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड पोखरी के किमोठा गांव की मुन्नी देवी ने एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि 75 किलो ग्राम भार (ओपन कैटेगरी) वर्ग में प्राप्त की। मुन्नी देवी की इस सफलता से उनके मायके कूजासू और ससुराल किमोठा में खुशी की लहर है।
दिल्ली में एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अलग-अलग प्रदेशों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतिभागी मुन्नी देवी (31) ने बताया कि चैंपियनशिप में उन्होंने स्कावट में 120 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 75 किलोग्राम और डेडलिफ्ट में 155 किलोग्राम वजन उठाया जिसमें उनका कुल योग 350 किलोग्राम रहा। उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच साल से अधिक समय से पावरलिफ्टिंग का अभ्यास कर रही हैं। वह तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता रह चुकी हैं। मुन्नी देवी के भाई अजयकांत ने बताया कि बहन पावरलिफ्टिंग में ही कॅरिअर बनाना चाहती थी। इसके लिए वे दिन रात कड़ा परिश्रम करती है।