गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज सावरीसैंण सैकोट में 28 जुलाई को बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शिविर लगेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिविजन) पुनीत कुमार ने बताया कि शिविर के साथ ही जिले के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा। संवाद