फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: औखाण प्रतियोगिता में रवीना प्रथम

Sat, 20 Jul 2024 04:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड विभाग की ओर से औखाण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी बोली में विभिन्न औखाण (कहावत) प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में रवीना प्रथम स्थान पर रहीं। पियूष व गीता कंडारी ने दूसरा और गुंजना सुंद्रियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रो. स्वाति नेगी ने शिक्षा में स्थानीय बोली व भाषा के महत्व को विस्तार से बताया। कहा कि शिक्षण कार्य में हिंदी और अंग्रेजी के साथ स्थानीय भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है। वहीं प्रो. अमित कुमार जायसवाल ने अवधी भाषा के औखाण के बारे में भी बताया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्रेश जोगेला, डॉ. अखिलेश, डॉ. सरिता पंवार, डॉ. विधि, डॉ. सबज सैनी, डॉ. अखिल चमोली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें