फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद तीरथ सिंह रावत ने किए बदरीनाथ के दर्शन

विज्ञापन
भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर लौटते सांसद तीरथ सिंह रावत। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली भ्रमण पर आए गढ़वाल सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि चारधाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। मंदिर समिति, प्रशासन और पुलिस ने यात्रियों के लिए भगवान के दर्शन करने के लिए बेहतर व्यवस्था बनाई हुई है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें तुलसी की माला, अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, राकेश डिमरी, विनोद कनवासी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें