फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडवाली सड़क पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण ब्लॉक के पिंडवाली गांव को सड़क से जोड़ने वाली एकमात्र बड़ेथ-पिंडवाली (9 किमी) सड़क आठ दिन बाद वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो गई है। अमर उजाला में छपी खबर का विभाग ने संज्ञान लिया और पीएमजीएसवाई की जेसीबी ने सात किमी सड़क तक फैला मलबा और बोल्डर साफ कर सड़क को सुचारु कर दिया है। सड़क बंद होने से ग्रामीण करीब 10 किमी तक पैदल आवाजाही कर रहे थे।
विज्ञापन

चार मई को बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से सड़क एक सप्ताह से बंद थी। अमर उजाला ने अपने 11 मई के अंक में इस खबर को प्रमुखता से उठाया, जिसका संज्ञान लेकर पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग ने सड़क खोलने के लिए जेसीबी लगाई। एक ही दिन में जेसीबी ने करीब सात किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह फैले मलबे को हटाकर सड़क को शाम तक वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। पीएमजीएसवाई के ईई प्रमोद गंगाड़ी ने बताया कि पिंडवाली सड़क को खोल दिया गया है। सड़क सुचारु होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें