फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुकेश की मौत से परिवार में मातम, मुख्यमंत्री ने बंधाया ढाढ़स

Fri, 14 Aug 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोट
विज्ञापन

नंदानगर। टनल में हुए हादसे में चमोली जिले के मुकेश सिलकोटी की भी मौत हुई है। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

मोख तल्ला निवासी मुकेश सिंह सिलकोटी (30) पुत्र प्रेम सिंह सिलकोटी टीएचडीसी की निर्माणदायी संस्था एचसीसी में जेई के पद पर कार्यरत थे। मुकेश ने पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा किया था। तीन भाइयों में दूसरे नंबर के मुकेश तीन साल पहले काम करने के लिए पीपलकोटी गए थे। दुर्घटना के समय वह सुरंग के अंदर काम कर रहे थे। जवान बेटे की मौत ने प्रेम सिंह सिलकोटी का परिवार सदमे में है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतक मुकेश के पिता प्रेम सिंह से जिला अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने ढाढ़स बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें