लोनिवि की ओर से सिमली में आधे अधूरे पुल पर शनिवार से काम शुरू करने का आश्वासन मिलने के बाद स्थानीय लोगों और उक्रांद के सदस्यों ने उपवास समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर लोनिवि ने निर्माण समय से शुरू नहीं किया गया तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
सिमली में पिंडर नदी पर पुल का काम शुरू करने की मांग को लेकर यूकेडी नेता उमेश खंडूड़ी पहले नवरात्र से उपवास पर बैठे थे। तीन दिनों तक आंदोलन को ग्रामीणों का भारी समर्थन मिलता देख अधिकारी हरकत में आए। मंगलवार को लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने सिमली में आकर उपवास पर बैठे लोगों को 24 अक्तूबर से मोटर पुल का काम शुरू करने का भरोसा दिया। गोपी डिमरी, प्रधान राखी डिमरी, हेमा देवी, बीना देवी, क्षेपंस संदीप डिमरी, बीएन डिमरी, केएल शाह, महेश चंद्र आदि ने कहा कि यदि 24 अक्तूबर से पुल पर काम शुरू नहीं हुआ तो भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस मौके पर एई एमएस राणा, प्रणवेंद्र डिमरी, अंकित खंडूड़ी, सुशील खंडूड़ी, हेमचंद्र डिमरी, आकाश पुजारी, अखिलेश, पवन डिमरी और चंदन सिंह मौजूद थे।