फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लाख दान में देने वाली देवकी से 47000 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में जीवन भर की धनराशि (10 लाख रुपये) दान देने वाली देवकी देवी के खाते से साइबर ठग ने 47500 रुपये उड़ा लिए। देवकी देवी ने मंगलवार को मामले की लिखित शिकायत बैंक और पुलिस चौकी में दर्ज कराई।
विज्ञापन

गौचर के वार्ड संख्या 6 में किराए के मकान पर रहने वाली देवकी देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर को उनके मोबाइल पर सेंट्रल बैंक का हवाला देकर एटीएम बंद होने का मैसेज और फोन आया था। एटीएम जारी रखने के लिए एटीएम कार्ड के आखिरी चार अंक देने को कहा गया। देवकी देवी ने कहा कि कोरोना काल में स्वयं बैंक न जाने के कारण उन्होंने अपना एटीएम कार्ड का नंबर दे दिया। इसके थोड़ी देर बाद उनके खाते से 47500 रुपये उड़ा लिए गए। जब फोन पर धनराशि निकलने का मेसेज आया तो उन्होंने बैंक जाकर इसकी शिकायत की और एटीएम ब्लॉक करवा दिया। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज पंवार ने बताया कि इस साइबर ठगी के मामले की शिकायत पुलिस और बैंक मुख्यालय को दे दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं को फोन से अपने खाते व एटीएम संबंधी सूचना किसी को भी न देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें