फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में भी पूरा नहीं हो सका मोटर पुल

Tue, 02 Aug 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन जुम्मा-द्रोणागिरी सड़क का काम डेढ़ किमी तक हो चुका है लेकिन सड़क के शुरुआत में पिछले चार वर्ष से धौली गंगा पर निर्मित हो रहा मोटर पुल का काम आज भी अधूरा है। ऐसे में लोगों को नदी पार करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को धौली गंगा पर निर्मित अस्थायी पुल से होकर अपने गांव जाना पड़ता है।  
विज्ञापन


वर्ष 2005 में 6.6 किमी जुम्मा-द्रोणागिरी सड़क के निर्माण को राज्य सरकार की स्वीकृति मिली। करीब छह करोड़ की धनराशि भी लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर को दी गई, लेकिन आज तक सड़क के शुरुआत में धौली गंगा पर मोटर पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

स्थानीय ग्रामीण उदय सिंह, गोविंद सिंह, भगत सिंह, बच्ची देवी, गौरी देवी, कमला देवी, रमेश, नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र सिंह का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य र्वींण तोक से आगे हो गया है लेकिन पुल निर्माण न होने से उन्हें यातायात का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


बीते वर्ष जनपद में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी पुल निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करवाए जाने की मांग उठाई थी, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी लोनिवि ने पालन नहीं किया। इधर, लोनिवि के ईई धन सिंह रावत का कहना है कि पुल निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यदि ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें