पीपलकोटी में मां नंदा की डोली के साथ गांवों की ओर जाते श्रद्धालुगण। संवाद
फोटो
नंदानगर/पीपलकोटी। मां नंदा की लोकजात यात्रा का गांव-गांव में भव्य स्वागत हो रहा है। नंदानगर के राजबगठी गांव में महिलाओं ने मां नंदा के मांगल गीत और जागर गाए। अपनी आराध्य देवी के दर्शनों के लिए ध्याणियां (विवाहित बेटियां) भी मायके पहुंची हुई हैं। बृहस्पतिवार को बंड क्षेत्र की मां नंदा की डोली ने पीपलकोटी नगर क्षेत्र का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन दिए। इसके बाद डोली यात्रा रात्रि प्रवास के लिए नौरख गांव पहुंच गई है। मां नंदा की पीपलकोटी के दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा भी हुई। संवाद