फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ के आंदोलनकारियों की 29 को शासन के साथ होगी वार्ता

Thu, 21 Aug 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हो रही बैठक
विज्ञापन

डीएम, स्थानीय लोग और निर्माणदायी संस्थाएं होंगी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ में विभिन्न मांगों के संबंध में आंदोलन कर रहे स्थानीय लोगों की 29 अगस्त को शासन से देहरादून में वार्ता होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में आंदोलनकारियों की मांगों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बदरीश संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से चारधाम यात्रा में यात्रियों की सीमित संख्या का नियम समाप्त करने, धाम में महायोजना का पुन: अवलोकन कर कार्य व्यवस्थित करने समेत कई मांगों के संबंध में चार अगस्त से आंदोलन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव आवास और जिलाधिकारी चमोली को मामले के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सीएम के निर्देश पर 29 अगस्त को देहरादून में हितधारकों के प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख सचिव आवास के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में स्थानीय लोग, जिलाधिकारी चमोली व संबंधित पक्ष (मास्टर प्लान की कार्यदायी संस्था) मौजूद रहेंगे। डीएम ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान को इस तरह से आगे बढ़ाया जाए जिससे विकास कार्य भी सुचारु रूप से संचालित हों और स्थानीय जनता की समस्याओं का भी समाधान हो सके। प्रशासन सभी संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें