फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों से विदा लेकर कैलाश के लिए रवाना हुई मां नंदा की डोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बधाण और दशोली की मां नंदा की डोली भक्तों से विदा लेकर कैलाश के लिए रवाना हो गई है। भूमियाल देवता की अगुवाई में दशोली की मां नंदा अपने पहले रात्रि प्रवास के लिए गांव लुंतरा और बधाण की डोली चरबंग पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान 3000 से अधिक श्रद्घालुओं ने मां नंदा की पूजा की। तीन बजे दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियों का शृंगार किया गया। करीब एक घंटे तक नंदा की आरती हुई। चार बजे मां नंदा की डोलियां कैलाश के लिए रवाना हुई। यहां सेना की ईको टास्क फोर्स कंपनी 127 के परिसर से विदा लेकर दोनों डोलियां अपने-अपने पड़ावों के लिए रवाना हुई।
कुरुड़ मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि तीन सितंबर को नंदा सप्तमी पर बालपाटा और वेदनी बुग्याल में मां नंदा की पूजाएं संपन्न होंगी। कहा कि बधाण की मां नंदा बेदनी बुग्याल में पूजा-अर्चना के बाद अपने ननिहाल पहुंचेंगी। मां नंदा यहां छह माह तक प्रवास करेंगी।
विज्ञापन

लोकनृत्य में महिला मंगल दल घूनी प्रथम
कुरुड़ गांव में तीन दिवसीय नंदा लोकजात मेला संपन्न हो गया। मेले में लोकगीत व नृत्य प्रतियोगिताएं करायी गई। लोकनृत्य में महिला मंगल दल घूनी ने प्रथम, पैरी द्वितीय तथा सरपाणी व लुंतरा की टीम तृतीय रही। लोकगीत में महिला मंगल दल कांडा प्रथम रहा। युवक मंगल दल के लोकनृत्य में ल्वाणी की टीम प्रथम, फाली द्वितीय व लुंतरा तृतीय रही। शिक्षण संस्थाओं के जूनियर वर्ग लोकनृत्य में राजकीय बालिका जूहा स्कूल नंदानगर प्रथम, हिमालय उदय चिल्ड्रन स्कूल द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज कुंडबगड़ तृतीय रहा। प्राथमिक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर नंदानगर प्रथम, हिमालय चिल्ड्रन नंदानगर व हिमालय पब्लिक स्कूल द्वितीय, सीनियर वर्ग लोकनृत्य में विद्या मंदिर नंदानगर प्रथम, अमर शहीद हिम्मत सिंह इंटर कॉलेज बांसबाड़ा द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कुंडबगड़ तृतीय स्थान पर रहे। पदमश्री बसंती बिष्ट का जागर आकर्षण का केंद रहा।
इस मौके पर प्रकाश गौड़, ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, प्रधान रेखा गौड़, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, कर्नल (सेनि) हरेंद्र सिंह रावत, भरत सिंह रावत, राकेश गौड़, शालिनी देवी, देवेश्वरी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें