फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर में मां नंदा की डोली विराजमान

विज्ञापन
सिद्घपीठ कुरुड़ में श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ रखीं दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सिद्घपीठ कुरुड़ मंदिर के गर्भगृह से दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियां मंदिर परिसर में विराजमान हो गई हैं। दो दिनों तक मां नंदा की डोलियों के श्रद्घालुओं दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आचार्य ब्राह्मण मंशाराम गौड़, मुंशी चंद्र, कन्हैया प्रसाद, मनोहर प्रसाद, हरि प्रसाद आदि ने मंदिर में मां नंदा की आरती की। महिलाओं ने मंदिर परिसर में झुमेलो नृत्य कर मां नंदा के जागर गाए। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि 22 अगस्त को मां नंदा बधाण की डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए नंदा सप्तमी को वेदनी पहुंचेगी, जबकि दशोली की मां नंदा की डोली बालपाटा पहुंचेगी।
कर्नल (से.नि) हरेंद्र सिंह रावत और जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत ने तीन दिवसीय लोकजात मेले का शुभारंभ किया। नंदानगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। मेले में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान और आजीविका मिशन के स्टाल लगे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेखा गौड़, मंशाराम गौड़, नरेश, सुरेंद्र सिंह, श्याम सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें