फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और बीईओ के आश्वासन पर धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर धरना दे रहे अभिभावकों ने विधायक राजेंद्र भंडारी और खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया है। साथ ही शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठने का निणर्य भी वापस ले लिया है।
विज्ञापन

जीआईसी गोदली में कई विषयों के प्रवक्ता और एलटी के रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर अभिभावक 16 अगस्त से धरने पर बैठ गए थे। क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र भंडारी ने शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचकर अभिभावकों से बात की। शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से फोन पर समस्या का समाधान करने को कहा। इसके बाद उपखंड शिक्षा अधिकारी डॉ. भास्कर चंद्र बेबनी ने लिखित पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली के आदेश पर जीआईसी गोदली में अन्य विद्यालयों से शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी। शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति होने तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। जिसके बाद अभिभावक आंदोलन स्थगित करने पर तैयार हो गए।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, पीटीए अध्यक्ष किसान सिंह, राजभर सिंह राणा, राकेश, पाटी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह, मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल, नौली के प्रधान सत्येंद्र सिंह, मीना देवी, दीपा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें