फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सूगी गांव पहुंची मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा

Sun, 05 Oct 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। जिलासू की मां चंडिका की दिवारा यात्रा रात्रि विश्राम के लिए पोखरी ब्लॉक के सूगी गांव पहुंची। मां चंडिका की दिवारा यात्रा का गांव पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मां के ऐरवालों ने देवनृत्य कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व रविवार सुबह गडूना गांव में भक्तों ने पूजा की। ध्याणियों ने मां चंडिका के लिए शृंगार, फल, मिठाई, गहने आदि भेंट किए। मां चंडिका से मिलकर ध्याणियां भावुक हो गईं। शाम करीब 5 बजे मां चंडिका की दिवारा यात्रा अपने अगले पड़ाव सूगी गांव के लिए रवाना हुई। मां चंडिका को विदा करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मां के जयकारों के साथ दिवारा यात्रा को अगले पड़ाव के लिए विदा किया। वहीं देर शाम यात्रा सूगी गांव पहुंची। इस मौक पर समिति के अध्यक्ष दिलबर सिंह चौहान, ईश्वर सिंह राणा और कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें