घाट क्षेत्र के गांवों में भ्रमण करतीं पुत्रदायिनी माता अनसूया की डोली।
- फोटो : GOPESHWAR
संतानदायिनी माता अनसूया की डोली ने विभिन्न गांवों में भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी। माता अनसूया का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। सैंती गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता की विशेष पूजा की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने माता को अर्ध्य लगाया और मनौतियां मांगीं। महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए। मुख्य पुजारी नवीन सेमवाल व भगवती प्रसाद डिमरी के नेतृत्व में डोली ने घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन दिए। संवाद