सीपीआई से लंबे समय तक जुड़े आनंद सिंह राणा भाजपा में शामिल हो गए हैं। पोखरी में आयोजित पत्रकार वार्ता में आनंद सिंह राणा ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत को बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहिए। यहां के विधायक महेंद्र भट्ट भी खुद सीएम से यह इच्छा जाहिर कर चुके हैं। यदि सीएम यहां से चुनाव लड़ते हैं तो सभी विपक्षीय दलों को सकारात्मक रुख अपनाते हुए उन्हें निर्विरोध विधानसभा भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं किसी महत्वाकांक्षा के चलते बीजेपी में शामिल नहीं हुआ हूं, बल्कि सादगी से समाज सेवा के लिए आया हूं। इस दौरान भगवती प्रसाद जोशी और राकेश वासकंडी भी शामिल थे। संवाद