फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिरपा गांव में दूषित पानी पीने से 40 से अधिक लोग बीमार

Fri, 22 May 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही जांच मगर नहीं है ज्यादा सुधार
शिकायत के बाद अब होगी पानी की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के सिरपा गांव में दूषित पानी पीने के कारण 40 से अधिक ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि यहां लगातार तीन दिन से स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की जांच कर रही है लेकिन सुधार ज्यादा नहीं हो रहा है। ऐसे में अब पेयजल निगम के अफसर पानी की सैंपलिंग करने की बात कह रहे हैं।
सिरपा गांव में करीब 40 से अधिक परिवार रहते हैं। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य विक्रम कठैत ने बताया कि कुछ दिन से यहां ग्रामीण बुखार की चपेट में है। इनमें दो लोग श्रीनगर में उपचार करवा रहे हैं जबकि अन्य को स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राफिक एरा अस्पताल की टीम ने गांव में ही उपचार किया। बताया कि गांव में आपूर्ति करने वाली पेयजल लाइन से गंदा पानी आ रहा है। इसे पीने से 40 से अधिक ग्रामीण बीमार हैं। मामले में प्रशासन और पेयजल निगम से कार्रवाई की मांग की गई। वहीं पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि सिरपा की पेयजल योजना ग्राम पंचायत को हैंडओवर है। बावजूद ग्रामीणों की शिकायत पर कर्मचारियों को गांव में भेजकर जल्द सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
बलाण गांव में 50 से अधिक लोगों की जांच कर दवा बांटी

देवाल। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लॉक के दूरस्थ बलाण गांव पहुंचकर बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित 50 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें दवा दीं। बलाण गांव के प्रधान खीमी राम, बीडीसी सदस्य प्रदीप दानू और सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र कुमार की शिकायत पर सीएचओ आकांक्षा रावत, एएनएम सुनीता देवी और आशा कार्यकर्ता राधा देवी, प्रधान खीमी राम के साथ गांव पहुंचीं। सीएचओ आकांक्षा रावत ने बताया कि 50 से अधिक लोगों की जांच कर सभी को दवा दे दी गई है। सभी लोग अब ठीक हैं। संवाद
विज्ञापन


पीपलचट्टी और बौंली में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति ठप
आदिबदरी। पीपलचट्टी और बौंली के निवासी एक सप्ताह से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। बौंली में एक सप्ताह से अधिक समय से पानी की आपूर्ति ठप है जिससे लोग स्रोतों पर निर्भर हैं। बौंली के व्यापारी सूरज रावत ने बताया कि शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। पीपलचट्टी में भी पानी की आपूर्ति अनियमित है। जल संस्थान के कर्मचारी विजय लाल ने कहा कि गर्मियों में खपत बढ़ने से पीपलचट्टी में सुबह-शाम पानी दिया जा रहा है। बौंली गांव के लिए जाने वाली पेयजल लाइन बंद हो गई है। दो-तीन दिनों से इसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी पाएगी। आदिबदरी की तीन प्रमुख पेयजल योजनाओं का स्रोत तलगढ़ गदेरा है जहां पर्याप्त पानी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें