पोखरी। विकासखंड पोखरी के ग्राम सिवाई में आरवीएनएल एवं सुविधा संस्था हल्द्वानी के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। लोगों को निशुल्क दवा भी वितरित की गई। शिविर में सीएचसी पोखरी के डॉ. प्रियम गुप्ता, डॉ. हिमांशु, फार्मासिस्ट शिल्पा यादव, फार्मासिस्ट लखपत नेगी, डॉ. प्रताप सिंह, सूरज चंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद