देवाल। वनों को आग से बचाने के लिए वन विभाग शीघ्र फायर वाचर व क्रू स्टेशन स्थापित करेगा। वन विभाग ने क्षेत्र के लोगों से वनों को आग से बचाने के लिए सहयोग की अपील की। रेंजाधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को रेंज के अंतर्गत कही भी आग लगने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि वनों का आग से बचाने के लिए लोगों का जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। शीघ्र फायर वाचर व क्रू स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। संवाद