फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: देवाल के 12 से अधिक गांव बर्फ से ढके

Fri, 28 Feb 2025 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गौचर/आदिबदरी/देवाल/थराली/नारायणबगड़। दो दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कर्णप्रयाग में सड़कों पर जलभराव हो गया जबकि देवाल पर्यटन स्थल सहित हिमालयी क्षेत्र के 12 से अधिक गांव बर्फ से ढक गए। पर्यटन स्थल रुपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली बुग्याल, बगजी बुग्याल, ब्रह्मताल, बगुवावासा दो से तीन फीट बर्फ से ढक गए। वाण के हीरा पहाड़ी व हीरा बुग्याल, घेस के कुंदन भंडारी व बलाण गांव के गाेविंद बिष्ट ने बताया कि हिमनी, पिनाऊं, भराण, सरमता सहित हिमालयी क्षेत्र के गांव बर्फ से ढक गए हैं। शुक्रवार सुबह नौ बजे से यहां पर बर्फबारी जारी है। वहीं थराली, नारायणबगड़, आदिबदरी, गैरसैंण, गौचर, लंगासू और नौटी में भी भारी बारिश से ठंड बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें