पोखरी। विकासखंड पोखरी के ग्राम पंचायत त्रिशूला, सेम, सांकरी और पाडुली में कृषि विभाग की ओर से विशेष कैंप आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई। कैंप में 100 से अधिक ग्रामीणों ने किसान आईडी बनवाई। ब्लॉक कृषि अधिकारी राजेश चमियाल ने बताया कि योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए किसान आईडी तैयार की गई। पूरे विकासखंड के गांवों में इस तरह के कैंप लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ ले सकें। इस दौरान त्रिशूला के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह, नैल एथा के प्रधान जगदीश सिंह, सेम साकरी की प्रधान सरोजनी देवी, सहायक कृषि अधिकारी रविंद्र चौहान, सहायक कृषि अधिकारी गौरी शंकर, बीटीएम अनिल नेगी, दिगंबर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद