फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छत पर खेल रहे किशोर को बंदरों ने किया घायल

Thu, 03 Jul 2025 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर के न्यायालय परिसर के समीप स्थित एक घर की छत पर खेल रहे किशोर को बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय कांति प्रसाद डिमरी ने बताया कि घर की छत पर खेल रहे उनके पोते आरुष (13) पर बंदरों ने हमला कर दिया था। किसी तरह बंदरों को भगाया और आरुष को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। सीएचसी के डाॅ. योगेश पुरोहित ने बताया कि आरुष के हाथ पर घाव हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। कांति प्रसाद डिमरी ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़ने की मांग की। कहा कि क्षेत्र में लगातार बंदर बढ़ रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें