फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बंदरों ने दो महिलाओं को काटा

Sat, 31 Oct 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर में बंदरों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को घरों में काम कर रहीं दो महिलाओं को बंदरों ने काट दिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को लोअर सांकरी निवासी सोनी पुरोहित और साक्षी सेमवाल अपने-अपने घरों में काम कर रही थीं। इस दौरान बंदर ने अचानक हमला कर दिया काट दिया। सुभाष रतूड़ी, दिनेश खंडूड़ी, हेमंत सेमवाल, चंडी प्रसाद खंडूड़ी आदि ने कहा कि आईटीआई वाले झूला पुल से लोकर लोअर सांकरी, सुभाषनगर में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। इससे पहले भी बंदर यहां कई बार स्कूली बच्चों और महिलाओं को काट चुके हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दोनों महिलाओं का उपचार कर घर भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें