फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कर्णप्रयाग में शुरू हुआ बंदर पकड़ने का अभियान

Thu, 24 Sep 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। नगर पालिका क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से निजात के लिए बंदर पकड़ने का अभियान शुरू हो गया है। पालिका के ईओ नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मथुरा से चार सदस्यीय टीम को बंदर पकड़ने के काम पर लगाया गया है। बृहस्पतिवार को अपर बाजार क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए गए। कहा कि पालिका बंदरों को पकड़कर चिड़ियापुर छोड़ेगी। संवाद
विज्ञापन



चमोली जिला कार्यकारिणी का गठन नवंबर माह में
कर्णप्रयाग। गवर्मेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड (रजि०) की प्रदेश प्रभारी बीना भंडारी ने प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार चमोली जिला कार्यकारिणी का विधिवत गठन नवंबर माह में किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यदि कोई अपने स्तर पर अवैध रूप से निर्वाचन प्रक्रिया आयोजित करता है तो इसे संगठन विरोधी और फर्जी गठन माना जाएगा। बिना मान्यता प्राप्त संगठन के लेटर पैड का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। प्रदेश प्रभारी ने सभी सदस्यों को आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें