फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून के हिम ज्योति स्कूल में पढ़ेगी चमोली की मोनिका

Fri, 18 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून स्थित हिम ज्योति स्कूल में चमोली जिले के एक किसान की बेटी पढ़ाई करेगी। आदर्श प्राथमिक विद्यालय चोपता की छात्रा मोनिका का चयन इस बोर्डिंग स्कूल में हुआ है। मोनिका के चयन पर उसके माता-पिता और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल ने 2005 में प्रतिभावान छात्राओं को बेहतर शिक्षा देने के लिए हिम ज्योति स्कूल का गठन किया। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके लिए हर साल प्रवेश परीक्षा होती।

श्रीनगर में 15 फरवरी को लिखित प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें चयन के बाद देहरादून में साक्षात्कार हुआ और चोपता की मोनिका रावत का चयन इसमें हुआ है। मोनिका के माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं। पिता चंदर सिंह रावत की गांव में एक छोटी दुकान भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा  कि शिक्षक लखपत सिंह रावत, नरेंद्र सिंह भंडारी, मीनाक्षी और अंजलि देवी ने मोनिका को तैयारी कराने में सहयोग दिया। मोनिका के चयन पर कड़ाकोट एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के जगमोहन सिंह, सुरजीत नेगी, प्रकाश नेगी, लक्ष्मण सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें