फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मोहन बजवाल बने प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष

Fri, 16 Jan 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में हुए चुनाव, 51 ग्राम प्रधानों ने किया मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। विकासखंड के प्रधान संघ की नई कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया जिसमें मोहन बजवाल अध्यक्ष और सहदेव सिंह सचिव पद पर विजयी हुए।
शुक्रवार को ज्योतिर्मठ के विकासखंड सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। 58 ग्राम पंचायतों में से 51 ग्राम प्रधान इसमें शामिल हुए। प्रधान संघ के ब्लॉक कार्यकारिणी को लेकर चुनाव कराए गए जिसमें मोहन बजवाल विजयी रहे। वहीं उपाध्यक्ष पद पर मीना चौहान, सचिव पद पर सहदेव सिंह, सह सचिव पद पर लक्ष्मी देवी, कोषाध्यक्ष पद पर संजू देवी व मिथिलेश, संगठन मंत्री के पद पर रमेश, सुभाष और मीडिया प्रभारी के पद पर चंद्रमोहन, विनोद भंडारी और रोशनी देवी को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान ग्राम प्रधान बीना देवी, पवित्रा देवी, भरत बुटोला, बलवंत रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें